ऋण की आवश्यकता निर्धारित करने के लिए परामर्श, प्रलेखीकरण, लेखापरीक्षा, प्रमाणन शुल्क, उपकरण तथा अंशांकन यंत्रों पर हुआ खर्च हिसाब में लिया जाएगा।
लघु उद्योग क्षेत्र के मौजूदा औद्योगिक प्रतिष्ठान, जिनका पिछला कामकाज अच्छा है और वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। संबंधित प्रतिष्ठान के लिए आवश्यक है कि :
क) वह कम से कम दो वर्षो से परिचालन में हो,
ख) उसने पिछले दो वित्तवर्षों के दौरान लाभ अर्जित किया हो और/ या लाभांश घोषित किया हो, तथा
ग) उसने संस्थाओं/ बैंकों को अपनी देयराशियों की अदायगी में चूक न की हो।
योजना क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर सभी पात्र प्राथमिक ऋणदात्री संस्थाओं के माध्यम से परिचलित की जाती है।