टेलीफोन सं. 1800 22 6753
उत्पाद और सेवाएँ
प्रत्यक्ष वित्तArrowdown
 
एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा बचत परियोजना हेतु योजना
 
 
बिल वित्तपोषण Arrowdown
 
पुनर्वित्त Arrowdown
 
अंतरराष्ट्रीय वित्त Arrowdown
 
अल्प वित्त
 
सरकारी सब्सिडी वाली योजनाएं Arrowdown
 
अन्य योजनाएं
 
संवर्द्धनशील गतिविधियाँ Arrowdown
 
सावधि जमा योजना
 
एनट्रीज
 
श्रेणीवार उत्पाद
 
msme Mentor
प्रौद्योगिकी उन्नयन कार्यक्रम

भूमिका

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के बाजारों में लघु उद्योग इकाइयों के उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता काफी सीमा तक उनके उत्पादकता स्तरों, प्राइस फैक्टरों तथा गुणवत्ता लक्षणों पर निर्भर है। सिडबी के प्रौद्योगिकी उन्नयन और आधुनिकीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य क्लस्टरों में स्थित लघु उद्योग इकाइयों की तकनीकी क्षमताओं तथा प्रतिस्पर्द्धात्मकता में सुधार करना है। इसके अतंर्गत वाणिज्यिक रूप में प्रमाणित प्रौद्योगिकियों को लागू किया जाता है, जिसका परिणाम गुणवत्ता, उत्पादकता, लागत में कमी, ऊर्जा और कच्चे माल की बचत तथा प्रदूषण स्तर में कमी के रूप में आएगा।

उद्देश्य

सिडबी के प्रयासों के उद्देश्य मोटे तौर पर निम्नलिखित हैं :

 
  • नए उत्पाद / प्रक्रिया प्रौद्योगिकियों संबंधी जागरूकता पैदा करना
  • कौशल उन्नयन
  • क्लस्टर के लिए प्रौद्योगिकी संबंधी सामूहिक सुविधाओं का विकास
  • इकाई-विशिष्ट आधुनिकीकरण पैकेज का प्रावधान
  • ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण अऩुकूल प्रौद्योगिकीयों को लागू किया जाना
  • पद्धतियों और उत्पादों की दृष्टि से गुणवत्ता उन्नयन

दृष्टिकोण

पहले चरण में ऐसे क्लस्टरों का चयन होता है, जिनमें प्रौद्योगिकी की स्थिति, उत्पादों, उत्पादन स्तरों, व्यापार पद्धतियों तथा बेहतर प्रौद्योगिकी को ग्रहण करने की क्षमता की दृष्टि से कतिपय समानताएं होती हैं। फिर अलग-अलग क्लस्टरों को विशेषज्ञ परामर्श एजेंसियों को समनुदेशित किया जाता है, जो प्रौद्योगिकी उन्नयन आवश्यकताओं का आकलन करती हैं और इकाई विशिष्ट आधुनिकीकरण पैकेज तैयार करती हैं, जिसमें मौजूदा इकाइयों की तकनीकी क्षमताओं के समेकन की संभावनाओं का भी समावेश रहता है।

 

उक्त कार्य करने के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को व्यावसायिक शुल्क के रूप में उपयुक्त पारिश्रमिक दिया जाता है।

 

Next

 
 
chic logo
Valid HTML 4.01 Transitional Valid CSS! WCAG 2.0 (Level AA)