टेलीफोन सं. 1800 22 6753
उत्पाद और सेवाएँ
प्रत्यक्ष वित्तArrowdown
 
एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा बचत परियोजना हेतु योजना
 
 
बिल वित्तपोषण Arrowdown
 
पुनर्वित्त Arrowdown
 
अंतरराष्ट्रीय वित्त Arrowdown
 
अल्प वित्त
 
सरकारी सब्सिडी वाली योजनाएं Arrowdown
 
अन्य योजनाएं
 
संवर्द्धनशील गतिविधियाँ Arrowdown
 
सावधि जमा योजना
 
एनट्रीज
 
श्रेणीवार उत्पाद
 
msme Mentor
उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी)

भूमिका

उद्यमिता प्रशिक्षण से विकसित की जा सकती है। इस उद्देश्य से प्रेरित होकर और उद्यमिता विकास कार्यक्रम को परिणामोन्मुख बनाने के लिए सिडबी भावी उद्यमियों को उद्यमों की स्थापना का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने हेतु उपयुक्त एजेंसियों को सहायता देता आ रहा है।

Objective

उद्यमिता विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य विभिन्न लक्ष्य समूहों को उद्यमितापरक लक्षणों का प्रशिक्षण देना है, ताकि उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने की दिशा में पर्याप्त जानकारी, अभिप्रेरण तथा मार्गदर्शन मिल सके। सहभागी समूहों में एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के अतंर्गत ग्रामीण उद्यमियों, महिलाओं, अनुसूचित जाति/अऩुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदायों आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

कार्यक्रम विवरण

उद्यमिता विकास कार्यक्रम सामान्यत: 4-6 सप्ताह की अवधि के होते हैं और इनमें समुचित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। ईडीपी के आयोजन में विशेषज्ञताप्राप्त प्रशिक्षण एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों तथा तकनीकी संस्थाओं को उत्पाद/प्रक्रिया विशिष्ट उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

अधिक व्यावसायिक तथा परिणामोन्मुख संस्थाओं को ईडीपी फोल्ड में आकर्षित करने के प्रयास के तहत बैंक ने उक्त योजना को अधिक कार्यनिष्पादन-उन्मुख बनाया है और प्रशिक्षण लागत के प्रति समुचित सहायता प्रदान की जाती है और संस्थाओं को इकाइयों की स्थापना के प्रति कार्यनिष्पादन शुल्क अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।


 
 
chic logo
Valid HTML 4.01 Transitional Valid CSS! WCAG 2.0 (Level AA)