| उद्देश्य |
अंतर्देशीय बाजार में विभिन्न क्रेताओं को अपने उत्पादों की ऋण के आधार पर आपूर्ति करने वाली लघु उद्योग क्षेत्र की विनिर्माण में संलग्न इकाइयों को फैक्टरिंग सेवा प्रदान करने के लिए उनके प्राप्य-प्रबंध में सहयोग करने एवं फैक्टर की गई प्राप्तियों के बदले उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के लिए |
| पात्र उधारकर्ता |
सुस्थापित क्रेता इकाइयों को अल्पावधि आधार पर पुर्जों, हिस्सों, उप-संयोजनों आदि की आपूर्तिकर्ता मौजूदा लघु उद्योग क्षेत्र की अच्छे कार्यनिष्पादन एवं मजबूत वित्तीय स्थिति वाली इकाइयों को सहायता / सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं । इन इकाइयों को कम से कम विगत तीन वर्षों तक परिचालन में होना चाहिए । साथ ही, इन इकाइयों से अपेक्षित है कि वे योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने से पूर्व के दो वर्षों के दौरान, लाभ अर्जित की हों और / या लाभांश की घोषणा की हों । |
| मानदण्ड |
इकाई के व्यवसायिक विस्तार में कम से कम तीन क्रेताओं से अधिक क्रेता इस प्रकार शामिल हों कि एक क्रेता के पक्ष में कुल बिक्री 50% से कम हो । ऋण की अधिकतम अवधि 90 दिनों की होगी । |