विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वित्त योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों को अपनी निर्यात संबंधी वचनबद्धताओं को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्त जुटाने में सक्षम बनाना है।
वित्तीय सहायता अमेरिकी डॉलर और यूरो मुद्रा में दी जा रही है। विदेशी मुद्रा सीमाओं से स्वतंत्रतः रुपये में भी सहायता देने पर विचार किया जाता है।
सिडबी को “पंजीकृत” अधिकृत डीलर के रूप में विदेशी मुद्रा में सौदे करने का लाइसेंस प्राप्त है (यानी सिडबी की विदेशी मुद्रा गतिविधियाँ अपनी ऋण-राशि और अपने ग्राहकों की ऋण-राशि तक सीमित रहती हैं।) सिडबी का मुंबई प्रधान कार्यालय (एमएचओ) एक “क” श्रेणी की शाखा चलाता है, जो विदेशी मुद्रा की स्थितियों, विदेशी करेस्पॉण्डेंट बैंकों के साथ नॉस्त्रो खाते रखती है और विदेशी मुद्रा का व्यवसाय करने वाली अन्य शाखाओं (श्रेणी “ख” शाखाओं) को कवर देती है।