आईएसओ 9000 प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु आवश्यक परामर्श, प्रलेखन, लेखापरीक्षा, प्रमाणपत्र शुल्क, उपकरम तथा केलीब्रेटिंग उपस्कर प्राप्त करने पर होने वाले व्यय की पूर्ति हेतु
लघु उद्योग क्षेत्र के अच्छे कार्यनिष्पादन रिकॉर्ड तथा सुदढ़ वित्तीय स्थिति वाले मौजूदा औद्योगिक प्रतिष्ठान। उद्देश्य यह है कि लघु उद्योग इकाइयों में गुणवत्ता/प्रबंध पद्धतियाँ को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनकी विपणन एवं निर्यात क्षमताएं सुदृढ़ हो सकें।
ऋण राशि - आवश्यकता आधारित
ऋण ईक्विटी अनुपात - उधारकर्ता प्रतिष्ठान के लिए 2:1 से अनधिक
चुकौती - अधिकतम 5 वर्ष , जिसमें 12 माह तक की आरंभिक ऋण स्थगन अवधि शामिल है।